धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 1, 2026

धनबाद के कतरास में देखते ही देखते जमींदोज हो गये तीन घर, पिता-पुत्री समेत तीन दबे, बचाव कार्य में देरी से भड़के लोग

धनबादः बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के अग्नि प्रभावित सोनारडीह टंडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार देर शाम जोरदार आवाज के साथ तीन घर जमींदोज हो गये। वहीं तीन घर क्षतिग्रस्त भी हो गए। इस घटना में पिता-पुत्री समेत तीन लोग मलबे में दब गये।

असम के चुनावी रण में हेमंत सोरेन के बाद कल्पना सोरेन की एंट्री, बुधवार से करेंगी JMM उम्मीदवार के लिए प्रचार
दबनेवालों में 50 वर्षीय मोनू उरांव, उनकी बेटी 16 वर्षीय गीता कुमारी और परशुराम उरांव की 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी शामिल हैं। मोनू उरांव का घर करीब 15 फीट धंस गया। सरिता अपने पड़ोसी मोनू के घर गयी थीं। इसी दौरान हादसा हुआ और वह भी मलबे में दब गयीं। घटना में गणेश रजवार, बैसाखी देवी और सुफल उरांव के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद लोग अपने परिजनों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आये। इधर, घटना के विरोध में सोनारडीह ओपी के पास लोागें ने धनबाद-बोकारो फोरलेन सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इसी दौरान ओपी में जमकर पथराव भी किया। ओपी का बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का उग्र तेवर देख सोनारडीह ओपी पुलिस ने जिले से फोर्स बुला लिया।

See also  कोडरमा में हाथियों का आतंक, युवक को पटककर मार डाला, कई घरों को तोड़ा,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, शराब घोटाले कीCBI से जांच कराने की मांग
बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह, कतरास थानेदार असित कुमार सिंह, रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि, सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पॉल के अलावा बरोरा, बाघमारा, धर्माबांध, महुदा, मधुबन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। धनसार से बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम के साथ गोविंदपुर क्षेत्र के कोल अधिकारी व दर्जनों एंबुलेंस पहुंच गये। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू शुरू करने में विलंब हुआ। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रमीणों ने सोनारडीह ओपी के पास राजगंज-महुआ फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now