विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद,सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद,सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

हजारीबागः विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना के विरोध में 30 मार्च को बीजेपी ने हजारीबाग बंद बुलाया है।बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर बर्बर तरीके से हत्या की घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं। इस घटना में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस बंद में हजारीबाग वासियों का समर्थन देखने को मिला। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खुद से बंद रखे हुए हैं।

हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में SIT का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

 विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव समेत अन्य लोग हजारीबाग बंद के दौरान एकजुट दिखाई दिए।स्थानीय व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर घटना के प्रति आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों ने एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की।दरअसल, हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है. 25 मार्च को 12 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी।शव की स्थिति देखकर परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और साक्ष्य छुपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरे राज्य भर में इस घटना की निंदा हो रही है।

See also  पूर्व सांसद सोम मरांडी की तबीयत अचानक बिगड़ी, निधन

jh haz 02 band pkg jh10035 30032026124338 3003f 1774854818 872

हेमंत सोरेन की असम के सोनारी में चुनावी सभा, मुख्यमंत्री ने कहा-जनता को चाहिए बदलाव
विष्णुगढ़ में नाबालिग की र्निमम हत्या के विरोध में बीजेपी ने रविवार रात को मशाल जुलूस निकाला था। BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल समेत कई विधायक 27 मार्च को पीड़ित के गांव पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया था। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। इतनी बड़ी घटना घट जाने के बाद भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचे। एसडीपीओ सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए घटनास्थल पर हैं।इसी दिन उन्होंने हजारीबाग बंद करने का ऐलान किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now