JAC ने निकाला JTET का विज्ञापन, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, पुराने अभ्यर्थियों को भी फिर फॉर्म भरना होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2026

JAC ने निकाला JTET का विज्ञापन, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, पुराने अभ्यर्थियों को भी फिर फॉर्म भरना होगा

 रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।जिन अभ्यर्थियों ने पहले प्रकाशित विज्ञप्ति संख्या 30/2024 के तहत सशुल्क आवेदन किया था, उन्हें नई नियमावली के अनुसार आवेदन पुनः भरना अनिवार्य होगा।ऐसे अभ्यर्थियों को नये सिरे से भाषा-द्वितीय का चयन करना होगा और पोर्टल पर सभी वांछनीय जानकारी भरनी होगी। हालांकि इन अभ्यर्थियों को अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा।

JMM विधायक अनंत प्रताप देव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, एयरबैग खुलने से बची जान

आयु सीमा यह होगी

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु परीक्षा वर्ष के 01 अगस्त को 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा सरकारी सेवा के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार होगी। पारा शिक्षकों को विशेष छूट दी गई है।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक), जिनकी सेवा विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को न्यूनतम और लगातार दो वर्ष की हो तथा वह उस तिथि को कार्यरत हों, उन्हें अपनी संविदा सेवा अवधि के बराबर अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इनके लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तक रखी गई है।

See also  शादी के 16 दिन बाद रस्सी से लटका मिला सेना जवान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

अन्य अभ्यर्थियों को पिछली पात्रता परीक्षा और आगामी पात्रता परीक्षा के बीच के अंतराल में से एक वर्ष घटाकर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट एक बारगी (वन टाइम) के रूप में मिलेगी।उदाहरण के तौर पर, यदि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2010 में हुई हो और उसके बाद 2020 में हुई हो, तो नौ वर्ष की छूट दी जाएगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें और नई नियमावली के अनुसार ही आवेदन करें।

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के DRM केएन सिंह ने लोहरदगा-रांची-टोरी रेल लाइन का निरीक्षण,रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य का लिया जायजा

दोनों स्तरों की परीक्षा में भी सम्मिलित हो सकते हैं अभ्‍यर्थी

पात्रता जांच परीक्षा के दो स्तर यथा प्राथमिक विद्यालय स्तर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के होंगे और अभ्यर्थी दोनों स्तरों की परीक्षा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक विद्यालय स्तर तथा  कक्षा 6 से 8 के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर परीक्षा होगी।

See also  पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, रेड के बाद AAP सरकार के मंत्री गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now