प्रिंस खान ने धनबाद के व्यवसायी महेंद्र शर्मा से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर के पाकिस्तान कनेक्शन की NIA ने शुरू की जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2026

प्रिंस खान ने धनबाद के व्यवसायी महेंद्र शर्मा से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर के पाकिस्तान कनेक्शन की NIA ने शुरू की जांच

धनबादः वासेपुर के भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने निरसा के डूबी स्थित अंकुर बायो-केमिकल के मालिक महेंद्र शर्मा से एकमुश्त 5 करोड़ और हर महीने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। शर्मा के नाम से यह वॉट्सएप मैसेज उनके पार्टनर सुनील साहू के मोबाइल पर भेजा गया था। मैसेज मिलने के बाद महेंद्र शर्मा ने पुलिस को शिकायत की है। गुरुवार को स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मामले की जांच के लिए निरसा पहुंचे। प्रिंस ने इस बार गिड़गिड़ाने वाले लहजे में रंगदारी मांगी है। सुनील साहू के मोबाइल पर भेजे मैसेज में लिखा है, धनबाद में कहीं भी बिजनेस कीजिए, आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। मुझे भी गैंग चलाना पड़ता है। मरे दो सौ लड़के जेल में है। उनके देखभाल और वकील में भारी खर्चा हो रहा है। आपका अरबों का बिजनेस है, इसलिए सहयोग करें।

वहीं दूसरी ओर प्रिंस खान के आपराधिक और कथित आतंकी नेटवर्क की जांच करने के लिए गुरुवार को एनआईए की टीम धनबाद पहुंची। एनआईए प्रिंस खान की गतिविधियों और कथित आतंकी संपर्को से जुड़े तथ्यों की पहड़ताल कर रही है। जांच में तथ्य सही पाये गये, तो प्रिंस खान को आतंकी घोषित किया जा सकता है।
प्रिंस खान के विदेश में रहने और उसके कथित पाकिस्तान कनेक्शन की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दुबई भागने के बाद वह अपनी पत्नी और भाई के साथ वही रह रहा था। इसी दौरान पाकिस्तानी महिला फोजिया बलोच और उसके जीजा तौकिर बलोच के संपर्क में आने की बात सामने आयी है। दावा किया जा रहा है कि तौकिर बलोच ने प्रिंस खान को पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों तक पहुंचाया। इस दावों की एनआईए अपने स्तर पर जांच कर रही है। इधर, धनबाद पहुंचने के बाद टीम ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और प्रिंस खान से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। टीम धनबाद समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में प्रिंस खान पर दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान वासेपुर में प्रिंस खान के कथित गुर्गो और उसके आपराधिक नेटवर्क पर भी फोकस किया जा रहा है। स्थानीय संपर्को से जुड़ी जानकारी भी जुटायी जा रही है। प्रिंस खान के पूर्व में संपर्क में रहे लोगों व सहयोगियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बतायी जा रही है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि एनआईए की टीम धनबाद आयी है। फरार भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान और उससे जुड़े संगठित अपराध से संबंधित डिटेल साझा किया जा रहा है, जिससे एनआईए के स्तर से भी कार्रवाई हो सके।

See also  Pooja Singhal को नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गंभीर मामला, नहीं दे सकते जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now