डेस्कः पलामू जिले में डीजे की आवाज से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। रामनवमी के मौके पर डीजे बजाने के कंपटीशन में महिला की तबीयत भी बिगड़ी और होटल के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने दो डीजे को जब्त किया है, दोनों झारखंड के बाहर के थे।एक डीजे मध्य प्रदेश के भोपाल का है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के मऊ का है। पलामू के मेदिनीनगर के बेलवाटिकर इलाके में शनिवार देर रात दो डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हो रहा था।
रांची में रामनवमी की रात ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात और नकद ले उड़े चोर
कॉम्पिटिशन के दौरान एक जाने-माने होटल कोराबारी की मां की तबीयत खराब हो गई। उनके हार्ट में पेसमेकर लगा हुआ है। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद होटल कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में FIR दर्ज कराई। आवेदन के आधार पर दोनों डीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों डीजे जब्त कर लिए हैं।
MS Dhoni को लगी चोट,CSK को लगा बड़ा झटका,कई दिनों तक IPL 2026 से बाहर
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने डीजे जब्त करने और FIR दर्ज करने की पुष्टि की है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि डीजे जब्त कर लिए गए हैं, FIR में गंभीर धाराएं लगाईं गई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में डीजे जब्त किया गया।दरअसल, पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में रामनवमी के दौरान 54 अखाड़ों की तरफ से जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस के दौरान भोपाल और उत्तर प्रदेश के डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन हुआ। डीजे के साउंड से होटल कारोबारी को नुकसान भी हुआ, उनके होटल में लगे शीशे टूट गए।





