रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में करतब दिखाने के समय हादसा, तलवार और लाठी चलाने के दौरान सात घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2026

रामनवमी पर निकाली गयी शोभायात्रा में करतब दिखाने के समय हादसा, तलवार और लाठी चलाने के दौरान सात घायल

रांचीः रामनवमी के दौरान किसी भी आपात स्थित से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार दिखा। राजधानी के मेन रोड़ से निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान तलवारबाजी में कई लोग घायल हो गये। खबर लिखे जाने तक सात लोगों की मरहम पट्टी कर उपचार किया जा चुका था।

रांची-लोहरदगा रेल सेवा शनिवार से फिर से शुरु हो रही है, ⁠ ⁠भक्सो कोयल नदी पुल पर सफल ट्रायल
तलवारबाजी का करतब दिखाते हुए एक युवा की गर्दन पर दूसरे की तलवार की नोंक लग गयी, जिससे उसके पीछे वाले हिस्से में डीप कट लग गया। युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वहीं तलवार लगने से एक युवक का हाथ कटते-कटते बच गया। नाक पर लगी चोट से उसकी सफेद शर्ट खून से लाल हो गयी। जैसे-जैसे घायल होते गये, मौके पर मौजूद चिकित्सा दल उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाते रहे। अलबर्ट एक्का चौक पर शोभायात्रा के दौरान गाड़ी पर खड़ा होकर एक युवक मुंह में पेट्रोल डालकर करतब दिखा रहा था। इससे उसका चेहरा और गर्दन झुलस गयी। मौके पर मौजूद साथियों ने कपड़ा मारकर आग बुझायी। घायल युवक का नाम मोनू कुमार है और वह लोहरदगा का रहने वाला बताया जाता है।

See also  पटना में हर्निया का नाम लेकर 6 महिलाओं की बच्चेदानी निकाल ली,आयुष्मान भारत योजना के पैसे हड़पने के लिए ‘एवर्स अस्पताल’ का बड़ा खेल

रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे तपोवन मंदिर, राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद मेडिकल टीम को सहयोग कर रहे कर्मियों ने बताया कि ज्यादातर लोग तलवारबाजी में घायल हुए थे, कुछ लाठी भांजने के दौरान चोटिल होकर पहुंचे थे। सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने आकस्मिक चिकित्सा दल की तैनाती की थी, जो शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद रहा। सदर अस्पताल के इमरजेंसी सहित सीएचसी और पीएचसी स्तर के अस्पतालों में एक शिफ्ट में विशेषज्ञ चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा और ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now