मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को असम में करेंगे चुनाव अभियान की शुरूआत, कोकराझार में होगी पहली रैली

असम में JMM उम्मीदवार के प्रदर्शन से हेमंत सोरेन संतुष्ट, मुख्यमंत्री ने कहा-चुनाव का परिणाम हमारा हौसला बढ़ाने वाला 

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम के 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन तीन नामांकन रद्द होने के बाद अब 18 चुनावी मैदान में है। अपने उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने और चुनावी अभियान की शुरूआत करने मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम जा रहे है। हेमंत सोरेन 28 मार्च को दोपहर 2.30 बजे हारपुता फुटबॉल खेल मैदान कोकराझार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। 28 मार्च को हेमंत सोरेन गुवाहाटी में रुकेंगे। जामा विधायक लुईस मरांडी असम पहुंच चुकी है और उन्होंने मुख्यमंत्री की रैली को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने असम में डेरा डाल दिया है।

गैंगस्टर प्रिंस खान फर्जी दस्तावेज बना पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, फैज खान रखा नाम, UAPA लगाने की तैयारी
मंत्री चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया समेत कई जेएमएम के स्टार प्रचारक रामनवमी शोभायात्रा के बाद असम के लिए रवाना हो जाएंगे और चुनाव प्रचार खत्म होने तक वहां पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में ही रहकर असम चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 मार्च को असम में करीब तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का भी असम दौरा 29 मार्च को प्रतावित है। कांग्रेस के चार नेताओं को असम चुनाव के स्टार प्रचारक बनाया गया है। बंधू तिर्की पहले से ही असम में कैंप किये हुए है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह और सांसद सुखदेव भगत भी रामनवमी के बाद असम चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। असम में कांग्रेस और जेएमएम अलग-अलग होकर चुनाव लड़ रही है। असम का चुनाव परिणाम झारखंड की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।

See also  नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की मौत,नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now