बिहार में थार का कहर, तीन युवकों को कुचला, बाइक को 50 मीटर तक घसीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

बिहार में थार का कहर, तीन युवकों को कुचला, बाइक को 50 मीटर तक घसीटा

डेस्कः बिहार में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। रोहतास जिले में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कर ली गई है।

26324737 thar2222 scaled

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद करीब 500 बोरा दाल लूटकर भागे लोग
इस हादसे में विकास कुमार सिंह और रुस्तम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल नागा पासवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना दरीहट थाना क्षेत्र की है जहां हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार लगभग 50 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई। लोगों का कहना है कि टक्कर मारने के बाद बाइक थार गाड़ी के पहिए में फंस गई। जिस कारण बाइक को काफी दूर तक थार गाड़ी घसीटते हुए चली गयी।वहीं थार सवार ड्राइवर और अन्य लोग फरार हो गए।

See also  शर्मनाक! छात्रों के बीच बांटे जाने वाले किताबों को जला कर स्कूल में बनाया MDM, शिक्षा विभाग हकरत में आई

जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता खतरे में ! अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्य करने की मांग
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवक भरकुरिया गांव के रहने वाले थे। गांव से डेहरी की ओर जा रहे थे। वहीं डेहरी की ओर से तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। भड़कुडीया गेट के समीप मुख्य सड़क पर यह हादसा हुआ। जिसमें विकास कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई।वहीं रुस्तम अंसारी तथा नागा पासवान को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के दौरान रुस्तम अंसारी की मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now