जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता खतरे में ! अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्य करने की मांग

जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता खतरे में ! अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्य करने की मांग

पटनाः जेडीयू के बाहुबली सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता खतरे में है। बांका सांसद गिरिधारी यादव की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने की है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उनपर कार्रवाई की जा रही है और उससे संबंधित पत्र लोकसभा स्पीकर को सौंपा गया है।

JMM के आदिवासी उम्मीदवार समेत तीन का नामांकन रद्द, हेमंत-कल्पना रामनवमी के बाद चुनाव प्रचार करने जाएंगे असम
गिरिधारी यादव और जेडीयू के बीच पिछले लंबे समय से दूरी देखी जा रही है। जेडीय के अंदर चल रही खींचतान का असर विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं पड़ा लेकिन अब उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने पार्टी में रहते हुए बागी रूख अपनाया। गिरिधारी यादव ने एएसआई को लेकर चुनाव आयोग की मंशा पर भी सवाल उठाए थे। यहीं नहीं गिरिधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने आरजेडी के टिकट पर बेलहर से चुनाव लड़ा था जहां जेडीयू के वर्तमान विधायक मनोज यादव उम्मीदवार थे। मनोज यादव झारखंड सरकार में मंत्री और गोड्डा से आरजेडी विधायक संजय यादव के छोटे भाई है। विधानसभा चुनाव में मनोज यादव की जीत हुई और अब गिरिधारी यादव पर गाज गिराने की तैयारी हो रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
अब दिलेश्वर कामत द्वारा लोकसभा अध्यक्ष से की गई शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अगर इस पर औपचारिक कार्रवाई शुरू होती है, तो गिरधारी यादव की सदस्यता पर खतरा और बढ़ सकता है। फिलहाल, पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंदरखाने इस मुद्दे पर मंथन जारी है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर पार्टी अनुशासन के नाम पर कड़ा कदम उठाती है, तो यह आने वाले समय में अन्य नेताओं के लिए भी एक संदेश होगा। वहीं, गिरधारी यादव के लिए यह मामला उनकी राजनीतिक पारी के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now