रांचीः राजधानी रांची के हेहल पोस्ट ऑफिस में नीदरलैंड से मंगवाई गई खतरनाक ड्रग्स लाइसर्जिक एसिड डाइथायलैमाइड यानी एलएसडी बरामद कर ली गई है। इस बार 50 एलसडी बरामद की गई है। बता दें कि पिछले महीने रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने रांची के पंडरा इलाके में छापेमरी करके अभिषेक और अविनाश नाम के दो ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 100 एलसडी ड्रग्स बरामद किया था।
प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई रंगदारी, हत्या की भी दी धमकी
ड्रग्स पैडलर्स ने उगले राज
इस ड्रग्स को दोनों पैडलर्स ने बाय पोस्ट नीदरलैंड से मंगवाया था। मामले में जांच की दिशा को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने अभिषेक और अविनाश को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान ही दोनों ने बताया था कि एलएसडी की एक और खेप हेहल पोस्ट ऑफिस पहुंची है। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दोनों आरोपियों को लेकर हेहल पोस्ट आफिस पहुंची और वहां से 50 एलएसडी ड्रग्स बरामद किया।
खतरनाक हुआ नशे का कारोबार
ब्राउन शुगर, कोकीन, गांजा और ब्लैक स्टोन जैसे ड्रग्स के बाद अब सबसे खतरनाक माने जाने वाले ड्रग्स लाइसर्जिक एसिड डाइथायलैमाइड यानी एलएसडी ने भी रांची के नशे के बाजार में दस्तक दे दी है। यह एलएसडी ड्रग्स की दूसरी खेप बरामद की गई है। NEDERLAND INTERNATIONAL’ का टिकट लगे लिफाफे में Belgian Greetings कार्ड के जरिये ये ड्रग्स बाय पोस्ट रांची मंगवाया गया था। LSD बेहद खतरनाक मादक पदार्थ है, जिसे उसने अविनाश कुमार मिश्र और अभिषेक ने साथ मिलकर डार्क वेब से क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट कर नीदरलैंड से मंगवाया था।
हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, JMM के 3 प्रत्याशियों का नामांकन भी रद्द
क्या है एलएसडी
एलएसडी कुछ घंटों के लिए दिमाग को नशा देने वाला एक बहुत बहुत ही ताकतवर ड्रग्स है, जिसे लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड कहते हैं। यह एर्गोट नामक फंगस से बनाई जाती है और ज्यादातर छोटे कागज के टुकड़ों (ब्लॉटर), लिक्विड या गोलियों के रूप में ली जाती है। इसे लैब में ही विकसित किया जाता है। इसका कोई गंध नहीं होता है। ऐसे ड्रग्स ले जाने वाले लोग भरपूर नशे में होते हैं लेकिन सामने वाला भी यह पहचान नहीं पाता है कि अगला ड्रग्स के नशे में है।
नीदरलैंड से किया था आयात
पूर्व में एलएसडी ड्रग्स केस में गिरफ्तार पैडलर्स की निशानदेही पर रांची पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली डीएसपी के नेतृव में हेहल पोस्ट ऑफिस से 50 एलएसडी ड्रग्स (स्टिकर फार्म में) पुलिस ने बरामद किया है। एलएसडी को बाय पोस्ट नीदरलैंड से मंगवाया गया था।







