रांची में देर रात चला सघन अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग

रांची में देर रात चला सघन अपराध-रोधी अभियान, 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस की कड़ी चेकिंग

रांची: राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत 15 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ जांच अभियान संचालित किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.00 AM scaled
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना, रात्रिकालीन अपराधों को नियंत्रित करना और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

WhatsApp Image 2026 06 02 at 7.36.01 AM
इसी क्रम में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि आम जनता के सहयोग से ही अपराधमुक्त और सुरक्षित शहर का निर्माण संभव है।

See also  VIDEO हे भगवान! वायरल होने की सनक के लिए लड़के ने कोबरा को अपने मुंह में दबा लिया, काटने से मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now