लोहरदगा के सेन्हा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सरहुल मनाने आई थी रिश्तेदार के घर

लोहरदगा के सेन्हा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सरहुल मनाने आई थी रिश्तेदार के घर

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बंसरी गांव की एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के सियारपाड़ा गांव निवासी रवि भगत की पुत्री सिमरन उरांव (16 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिमरन 15 मार्च 2026 को अपने बड़े भाई के साथ सरहुल पर्व मनाने के लिए अपनी फुआ के घर बंसरी गांव आई थी। सरहुल पर्व समाप्त होने के बाद उसका भाई और परिवार के अन्य सदस्य वापस लौट गए, लेकिन सिमरन अपनी फुफेरी बहन और बुजुर्ग दादी के साथ वहीं रुक गई थी।

झारखंड के गुमला में परंपराओं से ऊपर उठ कर 5 बेटियों ने मां के अर्थी को दिया कंधा, समाज को संदेश देते हुए मुखाग्नि भी दी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिमरन के फुआ-फूफा दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। घर में सिर्फ उसकी फुफेरी बहन और दादी ही थीं। मंगलवार रात सभी ने भोजन कर सोने चले गए। इस दौरान सिमरन मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रही थी। देर रात उसने घर के बरामदे में बरेंडी के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब स्वजन उठे तो सिमरन को फंदे से झूलता देखकर चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सेन्हा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दल-बल के साथ एएसआई राजकुमार बैठा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इधर, ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि स्वजनों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। थानेदार का कहना है किप्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now