Rinku Singh को T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिला बड़ा तोहफा, UP में बनाए गए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर

Rinku Singh को T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिला बड़ा तोहफा, UP में बनाए गए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर

डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद बड़ा तोहफा मिला है। उत्तप्रदेश सरकार ने भारतीय टीम के बेस्ट मैच फिनिशर को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर की जिम्मेदारी दी है। वर्ल्ड कप के दौरान ही उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया जो उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। वर्ल्ड कप के बाद अब आईपीएल 28 मार्च से शुरू होने वाला है उससे पहले यूपी सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नियुक्ति करने का फैसला किया। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद है, शादी से पहले अब रिंकू सिंह सरकारी नौकरी करते नजर आएंगे। पिछली बार उनका BSA बनाने पर लोगों ने विरोध किया था जिससे वो पद उन्हें नहीं मिल सका था।वहीं, पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा।

Election Commission के लेटर पर BJP की मुहर! विपक्ष ने उठाए सवाल, आयोग को देनी पड़ी सफाई
रिंकू सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले रिंकू समेत कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इस सूची में रिंकू सिंह के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
CM योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
इसके अलावा पैरा एथलीट अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही हैं, जिसके जरिए ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। मंगलवार यानी 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
29 मार्च को KKR का पहला मैच
गौरतलब है कि IPL 2026 में रिंकू सिंह की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 29 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। KKR का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। रिंकू सिंह की नजरें पहले मैच से ही IPL में कमाल करने पर लगी होंगी। रिंकू लंबे समय से KKR की टीम का हिस्सा हैं। 2018 से वह KKR के साथ हैं। उन्होंने 59 IPL मैचों में कोलकाता के लिए 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 30.52 और स्ट्राइक रेट 145.17 का रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now