धनबादः आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को कोलकाता से पटना जाने के क्रम में धनबाद के गोविंदपुर स्थित एनएच-19 के किनारे बने पार्क लेन रिसोर्ट में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।रिसोर्ट में आयोजित बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

होटल-रेस्टोरेंट-ढाबा चलाने वालों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50 % किया,लेकिन शर्तें लागू
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे झारखंड को बिहार से अलग नहीं मानते हैं और राज्य में राजद संगठन को हर स्तर पर सशक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।बिहार राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने मतदान नहीं किया है, उनकी जांच की जा रही है। कुछ विधायकों द्वारा माता की तबीयत खराब होने का कारण बताया गया है। जांच के बाद पार्टी उचित निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और बेटे के साथ सिरमटोली सरना स्थल पर की पूजा अर्चना, परिवार के साथ निकल गए शहर भ्रमण पर
इस दौरान उन्होंने एनडीए गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशियों की जीत पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्टाइल तोड़फोड़ और नकारात्मक राजनीति करना है, जो उनके आचरण को दर्शाता है।तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी समस्याओं से परेशान है। किसान भी संकट में हैं, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों की नहीं, बल्कि खास लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।







