लातेहारः शनिवार को लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। बरवाटोली के पास बालूमाथ-पांकी स्टेट हाइवे पर दो बाइको के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला समेत चार अन्य लोग सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
रांची में मूसलाधार बारिश, धनबाद में जमकर हुई ओलावृष्टि
सड़क हादसे में घायल तासु गांव के मन्नू भुईया और गुलाब भुईयां की बालुमाथ थाने में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। विकास भुईयां, रंजीत भुईयां, कमलेश गंझू और उनकी पत्नी शांति देवी इस सड़क हादसे में घायल हो गई है, जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद रंजीत भुईयां को छोड़ दिया गया, वहीं अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।







