- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में ठनका गिराने से 5 की मौत, आज भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2026

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

रांचीः झारखंड में राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम बदला। तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में दोपहर बाद ही बादल छा गए और शाम से देर रात तक हल्की हल्की बारिश होती रही। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हुई। हजारीबाग, चतरा और पलामू में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

भानु प्रताश शाही को योगेंद्र साव लगने लगे अच्छे, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अडाणी के खिलाफ खोल रखा था मोर्चा
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना और पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में घर के बाहर काम कर रहे संजय भुईयां अपनी दो पत्नियों पूनम देवी और कल्याणी देवी के साथ वज्रपात की चपेट में आ गया। इसमें वो तीनों बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें तत्काल शेख भिखारी कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने पूनम देवी और कल्याणी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। संजय भुईयां का इलाज जारी है। चतरा में पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड की सीमा पर स्थिर बंदरचुवा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। महुआ चुनने गई मोहम्मद महफूज की पत्नी शमा परवीन की वज्रपात की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसकी बेटी लाडली उर्फ हुजैफा परवीन और सिंघानी गांव के मोहम्मद महबूब की पत्नी जैतून निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वहीं पलामू के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उलडंडा पंचायत के सरजा गांव में 55 वर्षीय तपेश्वर भुईयां की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वे बारिश के दौरान अपने बैल को खोलने जा रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

See also  बहरागोड़ा में मिले 227 किलो के बम की सेना ने की जांच, किया जायेगा डिफ्यूज, दूसरा संदिग्ध सिलेंडर मिलने से सनसनी

प्रकृति पर्व सरहुल के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई संगठनों से मिला आमंत्रण
कई जिलों में हुई अच्छी बारिश
राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश हुई, जबकि मेदिनीनगर में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जमशेदपुर में 12 मिमी, गुमला में 5 मिमी, लातेहार में 6 मिमी, लोहरदगा में 3 मिमी और हजारीबाग में 5 मिमी बारिश हुई। धनबाद में भी दिनभर बादल छाये रहे और तेज हवा के साथ बारिश हुई।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा और आसमान खुला रहेगा। हालांकि 25 मार्च से फिर बादल छाने की संभावना है।अगले दो दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में फिर से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धनबाद में 34 डिग्री और जमशेदपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

See also  BCCI के ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड ही बन गया चोर, लाखों की IPL जर्सी कर दीं पार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now