जमशेदपुर के स्काईलान होटल में पुलिस की छापेमारी, रांची के 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2026

जमशेदपुर के स्काईलान होटल में पुलिस की छापेमारी, रांची के 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

जमशेदपुरः साकची लॉन क्षेत्र के कालीमाटी स्थित स्काई लॉन होटल में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 201 से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्राथमिक पूछताछ में यह मामला चेक बाउंस से संबंधित बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
3 महीने से होटल में ठहरे थे युवक
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान लिंडा, सोनू और बिट्टू के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से रांची के रातू क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तीनों पिछले करीब तीन महीने से लगातार होटल में ठहरे हुए थे।इतने लंबे समय तक होटल में रहने के कारण ही पुलिस को इन पर संदेह हुआ था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने युवकों के कमरे से कई महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।पुलिस फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये तीनों जमशेदपुर में किस उद्देश्य से डेरा डाले हुए थे? यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इतने लंबे समय तक होटल में ठहरने का असली कारण क्या था?
चेक बाउंस मामले में इनकी क्या भूमिका है?
फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले का विस्तृत खुलासा होने की संभावना है।

See also  रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now