- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

भानु प्रताप शाही को योगेंद्र साव लगने लगे अच्छे, पूर्व कांग्रेस विधायक ने अडाणी के खिलाफ खोल रखा था मोर्चा

रांची: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही को कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अच्छे लगने लगे हैं । उन्होंने योगेंद्र साव को कांग्रेस से निकाले जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या कोई अल्पसंख्यक होता तो उसे भी इसी तरह निष्कासित किया जाता । 

योगेंद्र साव के समर्थन में बीजेपी विधायक

भानु प्रताप शही ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर जितनी तेजी से कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई की उन्हें पार्टी से निकाला क्या इतनी जल्दी किसी अल्पसंख्यक नेता पर कार्रवाई करती क्या? शाही ने कहा कि आखिर योगेंद्र साव का दोष क्या है। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाई।

भानु प्रताप शाही ने खोला मोर्चा

कहा कि एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है। पार्टी की टिकट पर स्वयं योगेंद्र साव विधायक मंत्री बने,उनकी पत्नी ,बेटी भी क्षेत्र से विधायक रहे। क्षेत्र में यह परिवार लगातार जनता से जुड़ा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी आखिर किस दबाव में आई कि निष्काषन की स्थिति आ गई।

See also  वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के युवा क्रिकेटर की तारीफ में जानिये क्या कहा

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के दवाब में योगेंद्र साव को पार्टी से निकाला गया है । गौरतलब है कि योगेंद्र साव को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला दिया गया है । बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी के बाद गिरी है गाज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now