- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

योगेंद्र साव को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी के बाद गिरी गाज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

योगेंद्र साव को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी के बाद गिरी गाज

रांचीः झारखंड सरकार में पुर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र साव को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दिये गये बयान के बाद उनपर गाज गिरी है। हजारीबाग के केरेडारी में योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर चलाये जाने के बाद सोशल मीडिया पर आकर योगेंद्र साव ने गठबंधन सरकार और उसके मुखिया हेमंत सोरेन के खिलाफ बयानबाजी की थी।

WhatsApp Image 2026 03 20 at 5.28.58 PM

योगेंद्र साव के घर चला बुलडोजर, NTPC के खनन क्षेत्र में तोड़ा गया पूर्व मंत्री का आवास
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के पिता ने गुरुवार को मीडिया में गठबंधन सरकार पर हमला बोला था और उसे गिराना जरूरी बताया था। वहीं अंबा प्रसाद भी इस मामले में सामने आई थी और सोशल मीडिया पर अपने घर पर चलाये गए बुलडोजर का विरोध किया था लेकिन अंबा ने एनटीपीसी और हजारीबाग जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया था मगर हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की थी। इसलिए कांग्रेस अनुशासनसमिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने योगेंद्र साव को ही सिर्फ तीन साल के लिए निलंबित करने का पत्र जारी किया। इस तरह से कांग्रेस की ओर से अंबा प्रसाद को भी एक चेतावनी दी गई है कि वो गठबंधन सरकार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करें।

See also  कोडरमा-हजारीबाग में ATM काटकर 16 लाख से ज्यादा कैश लेकर हुए अपराधी फरार, CCTV पर फेंका काले रंग का स्प्रे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now