- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सिमडेगा में PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार,सड़क निर्माण कंपनी की गाड़ियों में आग लगाने का किया था प्रयास

सिमडेगा में PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार,सड़क निर्माण कंपनी की गाड़ियों में आग लगाने का किया था प्रयास

DESK:सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर आगजनी के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में पीएलएफआई के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर गठित टीम ने किया है।

केले को लेकर हजारीबाग में शिक्षिका और रसोईया के बीच मारपीट, थाना पहुंचा मामला

25 जनवरी को कंपनी कैंप में वाहन जलाकर लेवी पोस्टर लगाया गया था। मामले में 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 05 पीएलएफआई से जुड़े हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।पुलिस के अनुसार, जलडेगा थाना में 26 जनवरी 2026 को कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया था। यह मामला लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कर रही कंपनी SRMV DP (JV) से संबंधित है, जिसका अस्थायी कैंप कारीमाटी पांगुर में स्थित है।

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर रोग से था पीड़ित

See also  रांची में कई थाना प्रभारियों का SSP ने किया तबादला, त्योहारों से पहले हुआ फेरबदल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25-26 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के इरादे से कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर इस घटना में शामिल नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशीष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now