- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर रोग से था पीड़ित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर रोग से था पीड़ित

जमशेदपुरः डिमना रोड मानगो स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चौथे तल्ले से कूद कर 28 वर्षीय परसुडीह थाना के अंतर्गत रहने वाले एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे की बतायी जा रही है।परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने 15 मार्च की सुबह अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। उसकी स्थिति थोड़ी ठीक होने पर 16 मार्च को इमरजेंसी से चौथे तल्ले में चल रहे मेडिकल वार्ड में भेज दिया गया। जहां पार्ट वन बेड नंबर 419 पर उसका इलाज हो रहा था।आज सुबह अचानक बेड से उठकर शौचालय जाने की बात बोलकर बाहर गया और वहीं खिड़की से नीचे कूद गया।

कोडरमा: हाजत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी की शिकायत के बाद थाने में बंद था
वार्ड में मच गई अफरा-तफरी
कूदने की जानकारी मिलते ही पूरे वार्ड में अफरा तफरी मच गयी। उसकी मां आवाज सुनकर बाहर निकली तो देखा कि उनका बेटा नीचे गिरा हुआ है।खून निकल रहा है। उसने शोर मचाया तो अस्पताल के सुरक्षाकर्मी सहित नर्स पहुंची। उसको उठाकर इमरजेंसी में ले गये जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसके पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एचआईवी और टीबी पॉजिटिव आने के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया।परिजनों के अनुसार बीमारी के कारण तनाव में रहता था, शायद इसी वजह से उसने चौथे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली।इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा, उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने आकर उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
एड्स और टीबी बीमारी से ग्रसित था मरीज
एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से कूदकर जान देने वाले की जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि वह एड्स व टीबी बीमारी से पिछले चार साल से ग्रसित था। इतना ही नहीं परिजनों के अनुसार वह खूब नशा भी करता था. उसको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।

See also  कल्पना सोरेन की रैलियों में उमड़ी भीड़ से घबराई बीजेपी ? लातेहार, तोरपा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया गया उड़ने, फ़ोन से रैली संबोधित किया

SBI घोटाला में ED की कार्रवाई: पूर्व बैंक मैनेजर की 97.02 लाख की संपत्ति जब्त
वार्ड की खिड़की से कूदने का भी किया था प्रयास
वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि पहले उसने वार्ड की खिड़की से ही कूदने का प्रयास किया था, लेकिन हम लोगों ने देखा तो उसको पकड़ कर किसी तरह नीचे उतारा। उसके बाद वह अपने बेड पर चला गया। थोड़ी देर के बाद फिर उठा और अपनी मां से बोला कि वह शौचालय जा रहा है और शौचालय के बाहर बरामदे की खिड़की से कूद गया। हल्ला होने पर हम सभी वहां पहुंचे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा हुआ है। खून निकल रहा है। मृतक अविवाहित था। परिवार में मां के अलावा भाई और बहन हैं।
24 अगस्त 2025 को भी एक मरीज ने चौथे तल्ले से कूदकर दी थी जान
एमजीएम अस्पताल के डिमना शिफ्ट होने के बाद छह माह के अंदर अस्पताल से कूदकर जान देने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 24 अगस्त 2025 को बिरसा नगर जोन नंबर-3 निवासी रघुनाथ मुंडा (50 वर्ष) ने एमजीएम अस्पताल के मेडिकल विभाग के चौथे तल्ले की खिड़की से कूदकर जान दे दी थी। सुबह से ही वह अपने बेड से गायब था शाम में उसका शव अस्पताल के पीछे जमीन पर गिरा हुआ मिला था। परिजनों ने उसको पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति बहुत शराब पीता था। जिससे वह मनोरोगी हो गया था। साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल में भी इस तरह कूदकर जान देने की कई घटना हो चुकी है।

See also  उड़न खटोला से आए सुशासन बाबू, फिर भी बेगूसराय में दो घंटे रोका ट्रैफिक, जाम में फंसी एंबुलेंस, महिला-बच्चे बिलबिलाए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now