कोडरमा: हाजत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी की शिकायत के बाद थाने में बंद था

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

kodrma police staion

कोडरमा : जिले के जयनगर थाना में एक व्यक्ति की हाजत में हुई संदिग्ध मौत ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मृतक की पहचान परसाबाद के कटिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने लिया था हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी चमेली देवी ने गुरुवार रात परसाबाद पिकेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विजय यादव शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करता है।

शिकायत के आधार पर पिकेट प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस टीम के साथ कटिया गांव पहुंचे और विजय यादव को हिरासत में लेकर जयनगर थाना लाया गया।

See also  मध्य प्रदेश में अजब-गजब घोटाला, 4 लीटर पेंट पोतने के लिए लगे 186 मजदूर और 65 मिस्त्री

सुबह तक था सामान्य, 11 बजे के बाद घटना

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह विजय यादव को नाश्ता कराया गया और वह पूरी तरह सामान्य था। सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी और पुत्री उससे मिलने थाने पहुंचीं और कुछ देर बातचीत के बाद लौट गईं।

इसी बीच पुलिस की थोड़ी गैरमौजूदगी में विजय यादव ने कथित तौर पर हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद पुलिस आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारण पर पुलिस और डॉक्टरों में मतभेद

इस मामले में पुलिस और चिकित्सकों के बीच मौत के कारण को लेकर मतभेद सामने आया है।

  • पुलिस का कहना है कि विजय यादव ने गले में पहने धागे की माला से गला दबाकर आत्महत्या की।
  • वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मौत फांसी लगाने के कारण हुई है।
See also  जलसहिया बहनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे उपहार, रांची में 25 हजार जलसहिया का महाजुटान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now