- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

साहिबगंज में नौकरी के बाद पहली ही पोस्टिंग में घूस लेते गिरफ्तार हुआ बड़हरवा एमओ, ACB ने 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

साहिबगंज में नौकरी के बाद पहली ही पोस्टिंग में घूस लेते गिरफ्तार हुआ बड़हरवा एमओ, ACB ने 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा

साहिबगंज: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने गुरुवार को साहिबगंज के बड़हरवा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार सरकारी नौकरी के बाद अपने पहले ही पोस्टिंग में घूस लेते गिरफ्तार किये गये है। एसीबी की टीम नंदन कुमार को गिरफ्तार करने के बाद दुमका लेकर चली गई है।

योगेंद्र साव के घर चला बुलडोजर, NTPC के खनन क्षेत्र में तोड़ा गया पूर्व मंत्री का आवास
एसीबी की ओर से बताया गया है कि उसने आलमगीर आलम नाम के डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस को लेकर पीड़ित द्वारा शिकायत की गयी थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत एसीबी की टीम बरहड़वा पहुंची और पीड़ित के द्वारा 40 हजार रुपया लेते हुए रंगेहाथों प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पकड़ लिया।
डीलरों से अवैध वसूली की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, बरहरवा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका स्थित एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एमओ नंदन कुमार सभी डीलरों पर नियमित रूप से पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे डीलरों में भारी नाराजगी थी।
जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आलमगीर आलम को 40 हजार रुपये देकर एमओ बड़हरवा नंदन कुमार के पास भेजा गया। आलमगीर आलम ने जैसे ही रुपया नंदन कुमार के हाथ में सौंपा, पहले से सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

See also  बर्थ डे पार्टी नशे वाला पिज्जा खिलाकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार

बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने मेयर पद का संभाला पदभार
दो महीने पहले ही हुई थी नियुक्ति
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की पदस्थापना महज दो महीने पहले ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से दुमका जिला के निवासी हैं और सीजीएल परीक्षा पास कर इस पद पर नियुक्त हुए थे।बहरहाल बड़हरवा प्रखंड में बतौर पणन पदाधिकारी उनकी पहली पोस्टिंग थी और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप में अपने नौकरी के शुरुआती माह में ही एसीबी के हत्थे चढ़ जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।नंदन कुमार की बरहड़वा प्रखंड में पहली पोस्टिंग थी।जिला को करीब नौ प्रखंड में सात प्रखंड में एमओ मिल गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now