JAC 12th Topper 2026: तीनों संकायों में बेटियां बनीं टॉपर,धनबाद की रशीदा नाज ने किया झारखंड टॉप, आर्ट्स में छोटी कुमारी ने मारी बाजी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2026

रांचीःजैक ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आर्ट्स संकाय में 96.14 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत, कॉमर्स संकाय में 93.37 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त किया।
आर्ट्स में बोकारो की छोटी टॉपर
इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में छोटी कुमार (बोकारो) ने 478 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अंकित कुमार (दुमका) 474 अंकों के साथ रहे, जबकि तीसरे स्थान पर अंशु कुमारी (रांची) ने 473 अंक प्राप्त किए।
कॉमर्स में स्वेता प्रसाद अव्वल
कॉमर्स संकाय में स्वेता प्रसाद (योगोदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, रांची) ने 478 अंक के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कृष कुमार बरनवाल (बाल कृष्णा +2 हाई स्कूल) 472 अंकों के साथ रहे, जबकि तीसरे स्थान पर प्रियंशी खत्री (सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा) ने 471 अंक प्राप्त किए।
साइंस में रशीदा नाज ने मारी बाजी
साइंस संकाय में इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए रशीदा नाज (डीएवी+2 पाथरडीह, धनबाद) ने 489 अंक के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर मो फैजान आलम (आरके +2 हाई स्कूल, पाटन) 483 अंक के साथ रहे। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आकांक्षा कुमारी (SS +2 हाई स्कूल, सिमरिया) और सना आफरीन (+2 सरबोदया हाई स्कूल, सतबरवा) ने 481 अंक प्राप्त किए।

See also  मनरेगा की 9 योजनाओं में अवैध निकासी के मामले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

image 74
रिजल्ट के साथ ही परिषद ने तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें राज्य भर के मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनाई है।जारी आंकड़ों के अनुसार, आर्ट्स संकाय में कुल 2,12,721 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,11,095 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 2,02,962 छात्र सफल घोषित किए गए हैं।प्रथम श्रेणी में 1,07,694 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 91,317 छात्र और तृतीय श्रेणी में 3,947 छात्र पास हुए हैं। कुल मिलाकर इस संकाय का रिजल्ट 96.14 प्रतिशत रहा, जो इस वर्ष का सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 2.52.29 PM
वहीं साइंस संकाय में कुल 90,638 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90,168 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 74,771 छात्र सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 61,589 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 13,163 और तृतीय श्रेणी में 16 छात्र पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 82.92 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो स्थिर और संतुलित प्रदर्शन को दर्शाता है।
कॉमर्स संकाय में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां कुल 21,228 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 19,681 छात्र सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 12,030 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 7,468 और तृतीय श्रेणी में 183 छात्र पास हुए हैं। इस संकाय का कुल रिजल्ट 93.37 प्रतिशत रहा है।
रिजल्ट के साथ जारी मेरिट लिस्ट में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साइंस संकाय में बोकारो के केएन +2 हाई स्कूल हरनाड की छात्रा छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। दुमका के +2 नेशनल हाई स्कूल के अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रांची के प्रोजेक्ट हाई स्कूल सदमा की अंशु कुमारी ने 473 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

See also  बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात

WhatsApp Image 2026 05 06 at 2.54.02 PM 1
कॉमर्स संकाय में रांची के योगोदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, धुर्वा की स्वेता प्रसाद ने 478 अंक के साथ टॉप किया। बाल कृष्णा +2 हाई स्कूल के कृष कुमार बरनवाल 472 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चाईबासा के सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रियंशी खत्री ने 471 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
आर्ट्स संकाय में धनबाद के डीएवी +2 हाई स्कूल, पाथरडीह की छात्रा राशिदा नाज ने 489 अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। आरके +2 हाई स्कूल, पाटन के एमडी फैजान आलम 483 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं आकांक्षा कुमारी (एसएस +2 हाई स्कूल, सिमरिया) और सना आफरीन (+2 सर्वोदया हाई स्कूल, सतबरवा) ने 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now