- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पश्चिम बंगाल में जगह-जगह हिंसा, कोलकाता-आसनसोल में TMC दफ्तर फूंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में जगह-जगह हिंसा, कोलकाता-आसनसोल में TMC दफ्तर फूंका

डेस्कः पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के आने के बाद अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की कई वारदात सामने आइर्द हैं। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बीजेपी के विजय जुलूस में कहासुनी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मंडल पर हमला किया था। इसके बाद बीजेपी समर्थकों ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। हालात संभालने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा। वहीं वीरभूम जिले में टीएमसी नेता अबीर शेख की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। टीएमसी विधायक विधान माझी ने आरोप लगाया कि हमला बीजेपी के गुंडो ने किया है।
आसनसोल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कोर्ट मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में मंगलवार देर रात आग लगा दी गई। यह दफ्तर तृणमूल कांग्रेस की वार्ड नंबर 53 की पार्षद मौसमी बोस का था। आग तेज़ी से फैली कि दफ्तर जलकर राख हो गया और पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाऔर आग पर काबू पाया। आसनसोल उत्तर से बीजेपी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पार्षद ने इस घटना के बारे में बताया और उन्होंने तुरंत अपने दफ्तर को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस से संपर्क किया गया। उन्होंने आगे कहा कि आस-पास की इमारतों में लगे CCTV फ़ुटेज की जांच की जाएगी। चुनाव के बाद होने वाली किसीभी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आसनसोल के एक स्थानीय दुकानदार हरेकृष्ण बनर्जी ने बताया कि रात को दुकान बंद करने के कुछ ही देर बाद उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। वह तुरंत वापस लौटे और देखा कि पार्टी कार्यालय से आग की लपटें फैल रही थीं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के बिजली के सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, लेकिन आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
TMC दफ्तर पर बुलडोजर
मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस वक्त तनाव फैल गया, जब बुलडोजरों के साथ आए लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक दफ़्तर को निशाना बनाया।इस घटना से दुकानदारों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी दुकानें अचानक बंद करनी पड़ीं।
टीएमसी का न्यू मार्केट में यूनियन दफ़्तर लोगों का मुख्य निशाना था और उसे पूरी तरह से ढहा दिया गया। इलाके में हुई तोड़-फोड़ और अफरा-तफरी की स्वीरें तेज़ी से फैल गईं, जिससे स्थानीय दुकानदारों की चिंता और बढ़ गई।कोलकाता के सबसे व्यस्त कारोबारी केंद्रों में से एक में जब हालात बिगड़ने लगे, तोघबराए हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और वहां से भाग निकले।न्यू मार्केट इलाके में हिंसा और बुलडोजर एक्शन को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्र ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है।उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट, बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं।”


टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने लिखा, “जगतबल्लभपुर में TMC पार्टी के दफ़्तर को कथित तौर पर बीजेपी के उपद्रवियों ने आग लगा दी है। यह उस स्थिति का एक चिंताजनक आईना है, जिसे झेलने के लिए अब बंगाल के लोग मजबूर हैं।”ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को बीजेपी पर मध्य कोलकाता में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों और एक पार्टी दफ़्तर में तोड़फोड़ की।


चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। CEC ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल के साथ-साथ सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया।

See also  West Bengal Voting: 24 परगना में हिंसा की खबरें, तालाब में फेंकी ईवीएम; देसी बम के धमाके की भी खबरें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now