बर्थ डे पार्टी नशे वाला पिज्जा खिलाकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2026

रांचीः लालपुर थाना क्षेत्रद के गोकुल वाटि अपार्टमेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान मेडिकल छात्रा को पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। जब नशे की हालत में वो चली गई तो मास्टर इन डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस संबंध में लालपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20260413 224503

बोकारो के चास की थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप
प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा 9 अप्रैल को हरमू निवासी अपने मित्र ओली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गोकुल वाटिका के पांचवें फ्लोर स्थित फ्लैट में गयी थी। उसे बताया गया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी, लेकिन वहां केवल ओली और उसके दोस्त सदाब, फबाद व दानिश मौजूद थे। रात करीब आठ बजे केक काटा गया। केक के साथ साथ पिज्जा भी दिया गया। पिज्जा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे नशा महसूस होने लगा। इसके बाद वह फ्लैट के एक कमरे में आराम करने चलगी गयी। आरोप है कि इसी दौरान दानिश कमरे में आया और दरवाजा बंद कर दिया। नशे की हालत में होने के कारण छात्रा विरोध नहीं कर सकी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

See also  शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष विधानसभा सत्र आहूत करेगी राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

निलंबित IAS विनय चौबे को क्यों मिली जमानत ? जानिए सु्प्रीम कोर्ट ने क्या लगाईं हैं शर्ते ?
घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुबह होश आने पर छात्रा ने खुद को घायल अवस्था में पाया। बाद में छात्रा ने अपनी सहेली को इसकी जानकारी दी। सहेली ने उसे लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल में भर्ती करया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now