चतरा में SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

चतरा में SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही तोड़ दिया दम

DESK: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई, जो 35वीं बटालियन में तैनात थे।

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, 45 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी अजय अग्रवाल होटल से गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान एसएसबी 35वीं बटालियन में तैनात था और सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर उसकी ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10:00 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा जा रहा है।
हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और एसएसबी के अधिकारी हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना ने सुरक्षा बलों के भीतर तनाव और मानसिक दबाव के मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now