बोकारो के चंद्रपुरा में अपराधियों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

बोकारो के चंद्रपुरा में अपराधियों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा की हालत गंभीर

बोकारो : गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी के पश्चिम पल्ली स्थित एक क्वार्टर में सेवानिवृत्त कर्मी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 65 वर्षीय नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पुत्र रोहित सिन्हा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रात के अंधेरे में घर में घुसे अपराधी
पूरी घटना बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के DVC पश्चिमीपल्ली आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर नंबर HM-14 की है। आज गुरुवार रात अपराधियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही 65 वर्षीय नरेश सिन्हा ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उन पर और उनकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा रोहित सिन्हा दौड़कर आया, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। इस खूनी वारदात में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

See also  IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सस्पेंड, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई

घायल बेटे की हालत गंभीर
घायल रोहित को पहले चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी और तेज गर्जन की आवाज आ रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने क्वार्टर में घुसकर 3 लोगों पर गोली चलाई।

तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल गोलीकांड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कारण और अपराधियों के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now