काबुल हमला, पाकिस्तान अफगानिस्तान तनाव, ड्रग रिहैब सेंटर हमला, काबुल बमबारी, अफगानिस्तान न्यूज, पाकिस्तान सेना हमला, Afghanistan Pakistan conflict, Kabul attack news

सौजन्य- Tolo News

काबुल:  भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अस्पताल में हुए हमले की कड़ी निंदा की है । इस हमले में 400 लोगों की मौत हुई है । बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इस अस्पताल पर मिसाइल से हमला किया है ।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ड्रग पुनर्वास केंद्र पर हुए भीषण हमले के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। Islamic Emirate of Afghanistan के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार, पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई में अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह हमला मंगलवार रात हुआ, जब काबुल स्थित ड्रग ट्रीटमेंट सेंटर पर भारी बमबारी की गई। इस हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

अफगानिस्तान के लिए United Nations के मानवाधिकार विशेष दूत Richard Bennett ने इस हमले में नागरिकों के मारे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए काबुल और इस्लामाबाद दोनों से तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

सौजन्य- Tolo News

मानवाधिकार संगठनों ने की कड़ी निंदा

International Human Rights Foundation ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि अस्पताल और सार्वजनिक संस्थानों पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है

संगठन ने मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटना की स्वतंत्र जांच कराए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

पहले भी लगे हैं पाकिस्तान पर आरोप

अफगान अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सेना पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगा है। इससे पहले भी अफगानिस्तान के कई प्रांतों में महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों पर हमलों के आरोप लगाए जाते रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now