नेपाल में आ सकती है तबाही की दूसरी लहर, भूकंप के बाद तिब्बत में एक और झील टूटी, पूरे देश में अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2026

नेपाल में आ सकती है तबाही की दूसरी लहर, भूकंप के बाद तिब्बत में एक और झील टूटी, पूरे देश में अलर्ट

डेस्कः शुक्रवार को नेपाल में बाढ़ को लेकर एक और अलर्ट जारी किया गया। चीन में भूकंप आने के बाद नेपाल में तबाही का एक और दौर आ सकता है इसकी क्योंकि तिब्बत में एक झील टूटने की खबर के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नेपाल पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अलर्ट जारी किए जाने के बाद नेपाल में धादिंग और नुवाकोट में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। तिब्बत में भी नई आपदा को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। नेपाली पीएम शाह ने पूरे देश को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। बता दें कि नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से पहले ही भारी नुकसान हो चुका है। फिलहाल 1500 से ज्यादा लोग लापता है और 469 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन के सिचुआन प्रांत में आज शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब 5.1 की तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के बाद चीन ने नेपाल को अलर्ट किया। लेकिन इस भूकंप की वजह से चीन की शुओकेन नदी और पोइक त्सांगपो नदी के संगम पर बनी एक बड़ी झील टूट गई। एक बार फिर नेपाल पर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। तिब्बत में बाढ़ के बाद बनी बैरियर झील टूट गई है, जिससे भोटे कोशी नदी के जरिए नेपाल की ओर एक और जोरदार बहाव आने का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय अधिकारियों ने भोटे कोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।

See also  नेपाल की बाढ़ में अब तक 160 लोगों की मौत, 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता

नेपाली पुलिस का ताजा अलर्ट
नेपाली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें तिब्बत की तरफ पानी का बहाव फिर से बढ़ने की जानकारी सामने आई है। धडिंग जिले में पुलिस लगातार लोगों को हटाने में जुटी है। इसके बाद लोग अपने घरों का जरूरी सामान और खाने पीने का सामान लेकर पहाड़ों की तरफ भाग रहे हैं, क्योंकि यहां लगातार बाढ़ का अनाउंसमेंट किया जा रहा है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ-साथ यह अपील भी की गई है कि आसपास के लोगों को भी इस खतरे की जानकारी दें और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद करें।


नेपाल के धडिंग जिले पुलिस, स्पेशल फोर्सेज और एपीएफ के लोगों में सबके मकान दुकान खाली करा दिए हैं। बुजुर्गो को स्ट्रेचर पर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। अलर्ट के बाद से ही यहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। क्योंकि समय कम मिला है। क्योंकि अगले कुछ घंटों में ही तबाही आ सकती है। लोगों के मोबाइल पर लगभग दस मिनट पहले अलर्ट आया कि चीन में डैम टूट गया है, ऐसे में लोगों को तेजी से ऊपर की तरफ भेजा जा रहा है।
नेपाल में आ सकती है तबाही की एक और लहर
बताया जा रहा है कि यहां 20 लाख घनमीटर पानी जमा है, ऐसे में जब पानी नीचे आएगा तो तबाही और ज्यादा हो सकती है। वहीं चीन ने भी तिब्बत में रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया और रेस्क्यू कर्मचारियों को 1 किलोमीटर पीछे जाने के लिए कह दिया है। रेस्क्यू के काम में लगी सभी गाड़ियों को वापस आने के लिए कह दिया गया है। क्योंकि जो पानी तेजी से नीचे आएगा वह ज्यादा खतरनाक हो सकता है। बताया जा रहा है कि पानी आने में ढाई से 3 घंटे का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि नेपाल सेना ने और बाढ़ आने की आशंका के बीच भोटेकोशी नदी का जायजा लेने के लिए एक टीम को भेजा था। जहां 20 लाख घनमीटर पानी जमा होने की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया।

See also  झारखंड ACB की दिल्ली में कार्रवाई, स्निग्धा सिंह की तलाश में वसंत विहार और जॉइंट सेक्रेटरी के घर पर छापे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now