- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची रिंग रोड़ में रायपुर जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

रांची रिंग रोड़ में रायपुर जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

रांचीः राजधानी रांची में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया है। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला खरसीदाग इलाके के कोचबोंग रिंग रोड पर अचानक शिवनाथ नामक बस पर आग लग गयी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण बस में सवार करीब 40 यात्री सुरक्षित बच गये।
रांची से रायपुर के लिए हुई थी रवाना हुई थी बस
जानकारी के अनुसार शिवनाथ बस बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना हुई थी।बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।यात्रियों के अनुसार बस जैसे ही कोचबोंग इलाके में पहुंची, तभी बस से धुआं उठता दिखाई दिया. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम
देखते ही देखते बस में फैल गई आग
सवारियों के उतरते ही बस में आग तेजी से फैलने लगी। यात्रियों ने जल्दबाजी में बस की डिक्की से अपना सामान निकालने की कोशिश की। कुछ लोग अपना सामान बचाने में सफल रहे, लेकिन बस की छत पर रखी सब्जी और कॉपी-किताब सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। हालांकि दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पूरे बस में फैल चुकी थी। बाद में अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शॉर्ट सर्किट या डीजल रिसाव की आशंका
प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि बस की डीजल टंकी से रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगने की संभावना है। इस मामले में खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि बस में लगी आग से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  T-20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले एशिया कप में भारत का धमाका, महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now