डेस्कः नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी के संगठन में बड़े बदलाव हो रहे है। बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारी की सूची जारी की गई, तो गुरुवार को संगठन को लेकर बड़े बदलाव किये गए। सौदान सिंह, नागेंद्र जी, भीखूभाई दलसानिया, पवन साई, अनंत नारायण मिश्र समेत 24 वरीष्ठ नेताओं को संगठन से संबंधित बड़ी जिम्मेदारियां दी गई।कर्मवीर सिंह को झारखंड से छतीसगढ़ भेजा गया है उनकी जगह पवन साई को छतीसगढ़ से झारखंड भेजा गया है।

राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन सौदान सिंह को बिहार-झारखंड-ओडिशा-पश्चिम बंगाल का दायित्व दिया गया है, जिनका केंद्र भुवनेश्वर होगा। संगठक नागेंद्र जी को वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है, जिनका केंद्र दिल्ली में होगा।


छत्तीसगढ़ से आने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साई को झारखंड का दायित्व दिया गया है जिनका केंद्र रांची में होगा। प्रदेश महामंत्री संगठन भीखूभाई दलसानिया को बिहार की जिम्मेदारी दी गई है जिनका केंद्र पटना होगा। संगठक अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्र का दायित्व दिया गया है जिनका केंद्र पूर्णिया में होगा। इस तरह से पूरे देश में बीजेपी के संगठन में बड़े बदलाव किये गये है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। pic.twitter.com/d9t1BZaljr
— BJP (@BJP4India) September 24, 2026




