धनबादः रविवार की शाम धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रंगदारी वसूलने वाले प्रिंस खान के दो गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग और बमबाजी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का एक गुर्गा घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-धनबाद मुख्य सड़क के किनारे स्थित फायरिंग रेंज इलाके की है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बमबाजी भी की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
रांची में वाइन शॉप और कोडरमा के मिठाई दुकान में आईटी की रेड, दस्तावेजों को खंगाल रही है आयकर की टीम
मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का गुर्गा सुदीश झा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।वहीं, सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह को भी गोली लगी है।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, सुधीर झा विनोद नगर स्थित सिराज के बगान में फ्लैट में रहता है। इससे पहले वह फूसबंगला में रहता था। वह जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता था और इसी दौरान प्रिंस खान के संपर्क में आया। प्रिंस अपने गिरोह को कमजोर होने के बाद रंगदारी वसूली के लिए सुधीर का इस्तेमाल कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। मौके पर एक जिंदा बम भी बरामद हुआ है।सुरक्षा के मद्देनजर रांची से एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और फरार अपराधी की तलाश जारी है।





































































































