- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में वाइन शॉप और कोडरमा के मिठाई दुकान में आईटी की रेड, दस्तावेजों को खंगाल रही है आयकर की टीम

रांची में वाइन शॉप और कोडरमा के मिठाई दुकान में आईटी की रेड

रांचीः झारखंड में आय विभाग की टीम ने रांची और कोडरमा दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। रांची के अरगोड़ा चौक स्थित वीरेन साहू के वाइन शॉप पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। वाइन शॉप के पीछे स्थित वीरेन साहू के आवास पर भी आयकर की टीम कागजातों की खंगाल रही है। वीरेन साहू के लीकर बार एंड रेस्टूरेंट विवाद की वजह से पिछले कई महीनों से बंद है। इसी लीकर बार एंड रेस्टूरेंट में किन्नरों के डांस और छेड़खानी सामने आने के बाद इसे सील कर दिया गया था। किन्नरों ने लीकर बार एंड रेस्टूरेंट के बाहर जमकर बवाल मचाया था।

 

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
रांची के अलावा आयकर विभाग की टीम ने कोडरमा में भी दबिश दी है। झुमरीतलैया स्थित कन्हैया कन्फेक्शनरी में आयकर विभाग ने छापमारी की है। यहां आय और व्यय संबंधित कागजातों को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान किसी ग्राहक के दुकान में आने और दुकान के कर्मचारियों के बाहर जाने पर रोक लगी हुई है। कन्हैया कन्फेक्शनरी के मालिक अरूण प्रसाद से भी पूछताछ की जा रही है।

See also  लोहरदगा के कुडू में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now