अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से चेतावनी दी है। ट्रंप ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं होगा, जब तक ईरान सरेंडर नहीं करता है। ट्रंप ने यह बात शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कही।ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करता है, तो उसके बाद वहां नया और बेहतरीन और स्वीकार्य नेतृत्व चुना जाएगा।

अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया- रिपोर्ट
ट्रंप ने कहा कि इसके बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर ईरान को तबाही के किनारे से वापस लाने के लिए काम करेंगे। ट्रंप के मुताबिक, भविष्य में ईरान को आर्थिक रूप से पहले से भी ज्यादा मजबूत, बड़ा और बेहतर बनाया जा सकता है। अपने संदेश में ट्रंप ने कहा कि ईरान का भविष्य अच्छा हो सकता है। उन्होंने मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA) का नारा भी दिया, जो उनके पुराने नारे मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) की तरह है।

 

रांची लौटे दुबई में फंसे 85 पर्यटक, एयरपोर्ट में मनाई गई होली, दहशत में बीते पांच दिन
ईरान कर रहा है पलटवार
शुक्रवार को ईरान ने कुवैत, कतर, सऊदी अरब और बहरीन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये। ईरान ने कतर के अल उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया, जिसे सेना ने नाकाम किया। वही सऊदी अरब ने रियाद के दक्षिण में प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट किया।हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है।लेकिन हमले में पूरे मिडिल ईस्ट को जंग के मुहाने पर ला दिया है। इधर इजराइल ने शुक्रवार को ईरान और लेबनान की राजधानी पर हवाई हमले किए, जबकि अमेरिका ने ईरानी ड्रोन वाहक पोत पर हमला किया।
ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार
ट्रंप के इस बयान का असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर भी देखने को मिला।उनके पोस्ट के बाद दुनिया में कच्चे तेल के प्रमुख मानक ब्रेट क्रूड की कीमत बढ़ गई और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है। इससे पहले पिछले साल जून में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसी तरह की मांग की थी, जब वे ईरान पर सैन्य हमला करने के विकल्प पर विचार कर रहे थे।
ट्रंप ने सुप्रीम लीडर को लेकर बयान दिया
ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन में खुद भूमिका निभाना चाहते हैं। एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जिस तरह वे वेनेजुएला की राजनीतिक स्थिति में शामिल हुए थे, उसी तरह ईरान के नए नेता के चयन में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए। ट्रंप ने खास तौर पर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आलोचना की।उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं और वे ऐसा नेता चाहते हैं जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके। ट्रंप का कहना है कि अगर नया नेता भी खामेनेई की नीतियों को ही आगे बढ़ाता है, तो भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अभी तक नए सुप्रीम लीडर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now