बच्चे के अपहरण-हत्या के आरोपी ने रांची के नामकुम थाने में लगाई फांसी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

बच्चे के अपहरण-हत्या के आरोपी ने रांची के नामकुम थाने में लगाई फांसी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांचीः 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी जगाय मुंडा ने गुरुवार को रांची के नामकुम थाने की हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।एसएसपी ने मामले की जांच का जिम्मा बुंडू थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजकुमार वर्मा को सौंपा है।

रांची लौटे दुबई में फंसे 85 पर्यटक, एयरपोर्ट में मनाई गई होली, दहशत में बीते पांच दिन
पांच सस्पेंड, थाना प्रभारी भी होंगे सस्पेंड
एक 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और फिर उसकी हत्या के आरोपी के द्वारा रांची के नामकुम थाना के हाजत में आत्महत्या को लेकर एसएसपी रांची ने कड़ी कार्रवाई की है।रांची पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रांची एसएसपी ने निगरानी एवं सुरक्षा के लिए पहरा ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी एएसआई प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, हवलदार गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर और राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।वहीं मामले में चौकीदार रेहान अंसारी, महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए रांची डीसी से अनुरोध किया गया है।साथ ही थाना प्रभारी मनोज कुमार नामकुम के निलंबन के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

See also  महाकुंभ: भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि, 60 हैं घायल, मृतकों में पलामू की एक महिला

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 से 9 मार्च तक बारिश के आसार
क्या है पूरा मामला
जगय मुंडा को बच्चे की हत्या के आरोप में चार मार्च को गिरफ्तार किया गया था। पांच मार्च को उसे जेल भेजा जाना था। चार मार्च की रात उसे नामकुम थाने के हाजत में रखा गया।लेकिन बुधवार की देर रात जगय मुंडा ने थाने के हाजत में ही आत्महत्या कर ली।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय जगय मुंडा ने अपनी महिला मित्र के 12 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद बच्चे को आरोपी ने रामगढ़ ले जाकर जान से मार डाला और उसके शव को दफना दिया। मामला जब थाने तक पहुंचा तब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उसे हाजत में रखा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now