झारखंड में होली के दिन 4 मार्च को ड्राई डे, नशे में पकड़े गए तो जाएंगे हवालात

झारखंड में होली के दिन 4 मार्च को ड्राई डे, नशे में पकड़े गए तो जाएंगे हवालात

रांची: होली के दिन चार मार्च को राज्य में ड्राई डे रहेगा। इसके तहत राज्य में शराब की खुदरा दुकानें, बार एवं क्लब सहित थोक बिक्री परिसर जेएसबीसीएल, सभी देसी व विदेशी शराब निर्माता कंपनियां, सभी प्रकार के लाइसेंसी शराब से जुड़े प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।पुलिस राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सख्ती बरतेगी। नशे में पकड़े गए तो बिना मेडिकल जांच के घर नहीं जा सकेंगे। होली के दिन किसी प्रकार से शराब की बिक्री एवं आपूर्ति प्रतिबंधित रहेगा।उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी होने के बाद जिलों में भी वहां के सहायक आयुक्त उत्पाद, अधीक्षक उत्पाद ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

Nitin Nabin और Shivesh Kumar बिहार से जाएंगे राज्यसभा, उपेंद्र कुशवाहा होंगे 5वें उम्मीदवार

सादे लिबास में गश्त करेगी पुलिस

होली को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। इस बार शराब के नशे में पकड़े गए लोगों को बिना मेडिकल जांच और कानूनी कार्रवाई के घर नहीं जाने दिया जाएगा।रांची पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि हुड़दंग, तेज रफ्तार वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।होली के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। शहर में वर्दी के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेंगे।विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व में हुड़दंग या झड़प की घटनाएं सामने आई हैं।

होलिका दहन में पिस्टल लहराने पर JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर FIR ,विवादों से रहा है पुराना नाता

सिटी कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

पूरे शहर पर सिटी कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों की मानिटरिंग की जाएगी।कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। एसएसपी राकेश रंजन ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now