डेस्कः बिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से आई निगरानी की टीम ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये की रिपेयरिंग योजना के बिल भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।
बिहार में हुई प्री-मानसून की शुरुआत, तापमान बढ़ने के साथ ही बारिश का अनुमान
मिली जानकारी के अनुसार, रहीमपुर नौतन निवासी शम्स तबरेज (वादी) ने शिकायत की थी कि उनके द्वारा कराए गए 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग कार्य के बिल भुगतान के लिए सहायक अभियंता द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है।
पटना में विशेष निगरानी इकाई ने की बड़ी कार्रवाई
बिहार शिक्षा परियोजना का सहायक अभियंता अरेस्ट
रोशन कुमार 5 लाख रुपए रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
शम्स तबरेज की शिकायत पर निगरानी ने की कार्रवाई
पश्चिम चंपारण में तैनात है अभियंता रोशन कुमार
#Bihar pic.twitter.com/WMz5Kqi0VX
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 2, 2026
साहिबगंज नगर परिषद चुनाव में पंकज मिश्रा ‘किंगमेकर’ की भूमिका में, रामनाथ पासवान के अध्यक्ष बनने के बाद अब विनीता कुमारी का उपाध्यक्ष बनना तय
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और 5 लाख रुपये लेते समय अभियंता को दबोच लिया।यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।




