पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव लंबे समय के बाद NSUI का दबदबा,शांतनु शेखर अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर कब्जा जमाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव लंबे समय के बाद NSUI का दबदबा,शांतनु शेखर अध्यक्ष और खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर कब्जा जमाया

डेस्कः पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी 2026 को संपन्न हुए, जिसमें एनएसयूआई ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर 2067 वोटों के साथ विजयी रहे, जबकि खुशी कुमारी ने महासचिव पद पर कब्जा जमाया।वहीं, उपाध्यक्ष शिफत फैज को 1571 और दूसरे स्थान पर आयुष हर्ष को 1503 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक कुमार 2143 मत के साथ जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के मो. मुनव्वर आजम को 1751 मत मिले।कोषाध्यक्ष बने एबीवीपी के हर्षवर्धन को 1519 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार को 1429 वोट मिले। मतदान के लिए सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। देर रात विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने आशा व्यक्त की कि निर्वाचित सभी पदाधिकारी विश्वविद्यालय एव छात्र के हित के लिए कार्य करेंगे।

पटना यूनिवर्सिटी में मतदान के दौरान हंगामा ,तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस
कांग्रेस नेतृत्व और पप्पू यादव को जीत का श्रेय: चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने जीत दर्ज की। उन्होंने छात्र जदयू के प्रत्याशी प्रिंस कुमार को 1496 मतों से पराजित किया। शांतनु शेखर को कुल 2896 वोट मिले, जबकि प्रिंस कुमार को 1400 वोट प्राप्त हुए।अध्यक्ष पद की जीत के बाद शांतनु शेखर ने इसे संगठन की सामूहिक मेहनत बताया और कहा कि यह जीत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनएसयूआई संगठन और सांसद पप्पू यादव के समर्थन और मार्गदर्शन का परिणाम है।
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजेता: उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सिफत फैज ने छात्र जदयू के आयुष हर्ष को 65 वोटों से हराया। सिफत फैज को 1571 वोट मिले, जबकि आयुष हर्ष को 1503 वोट प्राप्त हुए। परिणाम की घोषणा में देरी को लेकर सिफत फैज ने हंगामा भी किया। इसके बाद इस पद के लिए मतों की दोबारा गणना कराई गई, लेकिन दोनों बार सिफत फैज ही आगे रहीं और उन्हें विजयी घोषित किया गया।

See also  एक दूसरे को 58 घंटे तक किस करने का बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; अब ले रहे तलाक, इंटरनेट पर बवाल

संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, JMM प्रत्याशी को दी मात, BJP के उम्मीदवार रहें चौथे नंबर पर
दो महत्वपूर्ण पद पर एनएसयूआई का कब्जा: महासचिव पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी ने जीत हासिल की। उन्होंने छात्र राजद के प्रत्याशी प्रत्यूष राज को 553 वोटों के अंतर से हराया। खुशी कुमारी को 2164 मत मिले, जबकि प्रत्यूष राज को 1611 वोट प्राप्त हुए।इस जीत के साथ एनएसयूआई ने सेंट्रल पैनल के दो महत्वपूर्ण पदों पर अपना कब्जा जमाया। एनएसयूआई के इस जीत पर सांसद पप्पू यादव ने बधाई देते हुए कहा है कि यह जीत नीट छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का प्रतिफल है।बेटियों की सुरक्षा, इंसाफ और उनके हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।
दो सीट पर एबीवीपी जीती: संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार विजयी घोषित किए गए। उन्होंने एनएसयूआई के मनोवर आजम को 392 वोटों से पराजित किया।अभिषेक कुमार को 2173 वोट मिले, जबकि मनोवर आजम को 1751 वोट प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के हर्षवर्धन ने छात्र जदयू के अभिषेक को 90 वोटों से हराया। हर्षवर्धन को 1519 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 1429 वोट मिले।

See also  जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now