VIDEO:लोहरदगा के भंडरा में जमीन के काफी करीब से गुजरा चार्टर्ड प्लेन, पेड़ और मोबाइल टावर के पास से गुजरने पर दहशत में आये लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2026

लोहरदगा : जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र में रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लेन बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ दिखाई दिया। विमान को आसमान में डगमगाते और संतुलन खोते हुए उड़ते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.14.16 PM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भंडरा प्रखंड के उदरंगी गांव के ऊपर यह विमान जमीन से काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विमान इतना नीचे था कि वह एक बड़े पेड़ से टकराने से बाल-बाल बच गया। विमान की असामान्य उड़ान और लगातार हिलते-डुलते रहने के कारण लोगों में भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उदरंगी गांव से आगे बढ़ने के बाद विमान भंडरा मुख्यालय की ओर गया और वहां स्थित यथावत बनी रही। यहां पर जियो मोबाइल टावर के बेहद करीब से गुजरता दिखाई दिया।

See also  झारखंड कैडर के IPS होमकर अमोल विनुकांत केंद्रीय प्रतिनियुक्त के लिए विरमितCRPF के IG पद पर देंगे योगदान

WhatsApp Image 2026 06 07 at 2.14.14 PM

विमान को इतनी कम ऊंचाई पर देख लोगों को किसी भी क्षण दुर्घटना होने की आशंका सताने लगी। हालांकि कुछ देर बाद विमान सुरक्षित रूप से क्षेत्र से निकल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई ग्रामीणों ने इसे अपने जीवन का सबसे भयावह हवाई दृश्य बताया। लोगों का कहना था कि यदि विमान का संतुलन थोड़ा भी बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले को लेकर भंडरा थाना के अवर निरीक्षक रवि राज प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से आसमान में काफी नीचे उड़ रहे एक विमान की सूचना मिली थी। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान रांची की दिशा से आया था और कुछ देर बाद उसी ओर लौट गया। वहीं अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार ने बताया कि विमान ने रांची से उड़ान भरी थी। विमान लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के उदरंगी और सदर प्रखंड के भुजनिया गांव के ऊपर से गुजरा और बाद में पुनः रांची लौट गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, लेकिन विमान की कम ऊंचाई वाली उड़ान ने क्षेत्रवासियों को कुछ समय के लिए चिंता में जरूर डाल दिया।

See also  झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान सहायक पुलिसकर्मी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे

देखे वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now