आंध्रप्रदेश के कानीकाडा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत; कई झुलसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2026

आंध्रप्रदेश के कानीकाडा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत; कई झुलसे

डेस्कः आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आग लगने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। हादसा काकीनाडा जिले के पेड्डापुरम इलाके के समालकोट मंडल के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं कई हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

पटना यूनिवर्सिटी में मतदान के दौरान हंगामा ,तेज प्रताप के प्रत्याशी को टांगकर ले गई पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के तेजी से फैलने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज हुई थी। धमाके के समय पटाखा फैक्ट्री के अंदर लोग मौजूद थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

See also  बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाल होगा लागू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान

बोलिविया में नोटों से भरा प्लेन क्रैश,देखते ही बटोरने लगे लोग,हादसे में 15 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर जानकारी मांगी है। उन्होंने इस दुर्घटना में हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने अपने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। सीएम नायडू ने दुर्घटना के कारणों और राहत और बचाव के काम का जायजा भी लिया।काकीनाडा गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में 90 से 100 परसेंट तक जले हुए सात मरीज आए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now