रांचीः धनबाद में कोयला के अवैध उत्खनन का मामला जेडीयू विधायक सरयू राय ने शनिवार को विधानसभा में उठाया। सरयू राय ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अवैध खनन की तस्वीरें दी। जिस समय सरयू राय ने ये मामला उठाया उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सदन में मौजूद थे।

JPSC अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया खुशखबरी, कट-ऑफ डेट में उम्र में छूट की घोषणा
सरयू राय ने तस्वीरें पेश करते हुए कहा कि धनबाद-बोकारो की सीमा पर दामोदर नदी के भीतर अवैध खनन हो रहा है। कोयला के अवैध खनन की वजह से कई किलोमीटर तक नदी की धारा बदल गई है। नदी किनारे कई मुहाने काटे गए है। जेसीबी समेत भारी मशीन की मदद से अवैध खनन किया जा रहा है। सरयू राय ने कहा कि मैं मंत्री सुदिव्य सोनू की मदद करना चाहता हूं जो तस्वीरें मैंने उन्हें दी है वो सिर्फ चार दिन पहले की है। अवैध खनन की वजह से धारा बदलने का कुप्रभाव हुआ है कि वहां के जो ग्रामीण है उन्हें पेयजल परियोजना से जल मिलता है अब उन्हें जल नहीं मिल पा रहा है। पेयजल परियोजना ध्वस्त होने की वजह से आसपास के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। चार तस्वीरें मैने दी है उससे अवैध खनन की बात स्पष्ट होती है।

झारखंड की GDP ग्रोथ देश से ज्यादा, प्रति व्यक्ति आय 1 लाख के पार,वित्तमंत्री ने विधानसभा में पेश किया Economic Survey
सरयू राय ने आगे कहा कि जब प्रश्न पूछा गया तो विभाग को चाहिए था कि वो स्थान का निरीक्षण करें, खुलेआम ये हो रहा है कि नदी के भीतर अवैध खनन हो रहा है। नदी किनारे कई मुहाने बनाए गए है। उन्होंने आगे अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर विभाग की ओर से इस तरह का उत्तर क्यों आया, क्यों नहीं अधिकारियों ने वहां जाकर भौतिक निरीक्षण किया, जब मैंने विशेष जगह का जिक्र किया है, तो अधिकारियों को जाना चाहिए था। अधिकारियों की लापरवाही है या नहीं मंत्री खुद तय करेंगे। अवैध खनन की सूचना वहां के उपायुक्त को खुद मैंने फोन करके दी, वहां के सीनियर एसपी को इसकी सूचना दी गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब शासन-प्रशासन, माइनिंग ऑफिसर ये सब करेंगे तो माना जाएगा कि इसमें उनकी सांठगांठ है, वे अवैध खनन को बढ़ावा दे रहे है। इससे अधिक निंदनीय क्या हो सकता है।

जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही स्लीपर बस में लगी आग, 32 यात्री थे सवार
मंत्री अगर चाहे तो इसकी जांच करा ले, अगर ये सही है तो कौन माइनिंग कर रहा है, कौन करा रहा है, डीसी-एसएसपी, माइनिंग अफसर ने क्यों नहीं कार्रवाई की। बीसीसीएल इसका पार्टनर है, बीसीसीएल के जानकारी में ये सब हो रहा है, आउटसोर्सिंग वाले है ये सब संसाधन उपलब्ध कराते है। इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब देते हुए कहा कि जो ध्यानाकर्षण पर प्रतिवेदन था वो मैंने पढ़कर सुनाया, अगर माननीय सदस्य इससे संतुष्ट नहीं है तो हम लोग निश्चित रूप से प्रयास करेंगे, जो विशेष जानकारी और जो चित्र उपलब्ध कराया गया है उसको देखते हुए विभाग से एक प्रतिवेदन मांगनने का प्रयास करेंगे। इसके बाद सरयू राय ने उठकर कहा कि मैं जो जवाब आया है उसको चुनौती देता हूं। जवाब देने वाले में कौन ऐसे सज्जन है जिन्हें आंख से दिखाई नहीं देता कि अवैध खनन हो रहा है। कई किलोमीटर तक नदी की धारा बदल दी गई है। पेयजल परियोजना बर्बाद हो गया है, सब चीजों का चित्र मैंने दिया है।

रांची में हाथी उत्पात, तीन महिला जख्मी, एक युवक को कुचला, हालत गंभीर
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इसके बाद सरयू राय को कहा कि मंत्री को इस मामले में जांच करा लेने दे। फिर सरयू राय ने कहा कि मैंने डीसी-एसएसपी सबको कहा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, तब तो धनबाद जिला के प्रशासन की क्षमता और उनके कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्न उठाता है। जिस समय सरयू राय इस मामले को उठा रहे थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में मौजूद थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए सरयू राय द्वारा भेजे गई तस्वीरों को देखा और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


