पति ने तीसरी पत्नी को गला दबाकर मार डाला, पहले दो पत्नी की भी कर चुका है हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2026

पति ने तीसरी पत्नी को गला दबाकर मार डाला, पहले दो पत्नी की भी कर चुका है हत्या

डेस्कः बिहार के अररिया जिले में पति द्वारा एक के बाद एक तीन पत्नियों के कत्ल करने का मामला सामने आया है। जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तारण पंचायत की वार्ड संख्या आठ में गुरूवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी संजरी खातून (25) की गला दबाकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।

बिहार के समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज आया सामने
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर मामले की जांच की और अपने साथ कुछ सैंपल भी अनुसंधान के लिए साक्ष्य के तौर पर ले गई है।मृतका के स्वजनों ने बताया कि संजरी खातून की शादी तारण पंचायत की वार्ड संख्या आठ निवासी अनवार के साथ तीन माह पूर्व हुई थी। घटना की सूचना पर उसकी मायके महलगांव थाना क्षेत्र के उदा से पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और हत्यारा पति अनवार की गिरफ्तारी की मांग की।

See also  Kanhaiya Kumar पर हमलाः चुनाव प्रचार के दौरान माला पहनाने आये युवक ने जड़ा थप्पड़, महिला पार्षद से बदसलूकी

धनबाद में बच्चा चोरी के अफवाह में हिंसक हुई भीड़, युवक की बेरहमी से पिटाई
पहले भी दो पत्नियों की कर चुका है हत्या
वहीं, तारण पंचायत के पूर्व मुखिया मेराज आलम ने बताया कि अनवार पहले भी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है। उन्होंने प्रशासन से हत्यारे को गिरफ्तार कर उम्रकैद की सजा दिलाने की मांग की।इस संबंध में पुलिस पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि आरोपित पहली पत्नी की हत्या और दहेज प्रताड़ना के मामले में लंबे समय तक जेल की सजा काट चुका है और कुछ माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था।घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि यह हत्यारोपित की तीसरी शादी थी।लोगों का कहना था कि रमजान के पाक दिनों में भी तो कम से कम ऐसा दरिंदा पति अल्लाह से डरता। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज की प्रक्रिया चल रही थी।

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में उठाया गुमला में नई रेल लाइन बनाने का मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now