रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे दो हाथी, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे दो हाथी, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

रामगढ़ : गोला प्रखंड के नया सरका गांव में हाथियों के झुंड में शामिल दो हाथी दो एक खेत में स्थित कच्चे कुएं में गिर गए। इनमें एक हाथी का बच्चा भी शामिल था। कुएं से हाथियों की चिंघाड़ सुनाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कुएं तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया। इसके बाद दोनों हाथियों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। कच्चा कुआं होने के कारण हाथियों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी। बाहर निकलने के बाद दोनों हाथी जंगल की ओर चले गए। वनरक्षी नीलेश पोद्दार ने बताया कि खोखा जंगल में इन दिनों 21 जंगली हाथियों का झुंड जमा हुआ है। इसी झुंड में शामिल दो हाथी रास्ता भटककर कुएं में गिर गए थे।

जंगल की ओर चले गए हाथी
बाहर निकलने के बाद दोनों हाथी जंगल की ओर चले गए। वनरक्षी नीलेश पोद्दार ने बताया कि खोखा जंगल में इन दिनों 21 जंगली हाथियों का झुंड जमा हुआ है। इसी झुंड में शामिल दो हाथी रास्ता भटककर कुएं में गिर गए थे। विभाग की तत्परता से दोनों हाथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर रख रहा है। इसके अलावा हेसल जंगल में भी दो जंगली हाथियों के डेरा डाले होने की जानकारी मिली है।हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को रात के समय जंगल और हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

See also  कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now