मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कैबिनेट में छात्र हित में लिये गए फैसलों पर जताया आभार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कैबिनेट में छात्र हित में लिये गए फैसलों पर जताया आभार

रांचीः सोमवार को कैबिनेट से जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के माध्यम से हुई सभी परीक्षाओं को रद्द करने के अगले दिन मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित सरकार में शामिल मंत्री और विधायकों ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर 17 अगस्त को कैबिनेट बैठक में छात्र हित में लिये गए फैसलों पर आभार जताया। साथ ही इन निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 5.13.00M
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी तथा उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्रीगण एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है, आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल निकल गए नेमरा गांव घूमने, गलियों और पगडंडियों पर होते हुए खेतों का किया दौरा किसानों से की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now