- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुजफ्फरपुर में दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी से नाम हटाने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए

मुजफ्फरपुर में दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी से नाम हटाने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए

डेस्कःमुजफ्फरपुर में लगातार दूसरे दिन विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सदर थाने के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक पीड़ित से पैसे लेते समय हुई। एक दिन पहले ही जिला कृषि पदाधिकारी भी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे। इन कार्रवाइयों से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।सदर थाना में तैनात 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर (SI) भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना परिसर के ठीक बाहर स्थित एक चाय की दुकान से हुई।

बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की कार्रवाई
मामला एक बच्चे के अपहरण से जुड़ा है, जो सदर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा इस अपहरण केस के अनुसंधानकर्ता (IO) थे। केस के वादी अमन कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में उनके भाई का नाम संदिग्ध के तौर पर सामने आया था। दरोगा भास्कर मिश्रा ने केस डायरी से नाम हटाने, आरोपी को सहूलियत देने और केस की डायरी को कमजोर करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।अमन कुमार रिश्वत देना नहीं चाहते थे, लेकिन उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। काफी बार्गेनिंग के बाद रिश्वत की राशि 30 हजार रुपए में तय हुई। यह राशि 2 किस्तों में देने पर तय हुई।इसी बीच, अमन कुमार ने पटना स्थित निगरानी विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

See also  दिल्ली विधानसभा का बैरिकेट तोड़ घुसी कार, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला

0de884ab 7d2d 4edc 8358 a64f80beda18 1771401760402

पीएचईडी के जेई शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गये, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई
रुपए देने के लिए चाय की दुकान पर बुलाया था बुधवार को जैसे ही अमन कुमार रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए देने सदर थाना पहुंचे, निगरानी की टीम भी वहां सादे लिबास में तैनात हो गई। दरोगा भास्कर मिश्रा ने अमन को थाने के बगल में स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।घूस के रुपए बरामद कर लिए गए निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी सदर थाना परिसर के पास की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि दरोगा भास्कर कुमार मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ा गया है और उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

See also  बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, तीन लड़कों ने बनाया VIDEO, वायरल करने की दी धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now