बिहार में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ खेत में मिली, हालत गंभीर

बिहार में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ खेत में मिली, हालत गंभीर

डेस्कः बिहार के सहरसा जिले के एक गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। इस वारदात के सामने आने के बाद गांव में गुस्से का माहौल है।पीड़िता के पिता ने सदर अस्पताल सहरसा में बताया कि उनकी बच्ची खेत में खेल रही थी। इसी दौरान कोई शख्स ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और वो आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

NEET छात्रा के मौत मामले में परिवार को फिर मिली धमकी, ‘नहीं माने तो बेटा भी खो दोगे’
ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप
परिजनों के अनुसार बच्ची बेहोशी की हालत में मिली।मजहर नाम के शख्स को बच्ची खेत के पास गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।  पीड़िता के पिता ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती दिख रही है। बच्ची होश में है, लेकिन गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now