देश के दो बड़े गैंगस्टर में हो गया विवाद, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के बीच हो गई दरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

देश के दो बड़े गैंगस्टर में हो गया विवाद, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के बीच हो गई दरार

डेस्कः देश में हाई प्रोफाइल अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बड़े गैंगस्टरों में विवाद हो गया है। खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के बीच दरार हो गई है और दोनों ने एक साथ काम नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। दोनों के बीच दरार के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या समेत कई घटनाओं को दोनों ने साथ में मिलकर अंजाम दिया है।

बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
अहमदाबाद की साबरमती जेल की ऊंची दीवारों के पीछे बैठा लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका की सड़कों पर छिपछिप कर घूमने वाला गोल्डी बरार कभी ये दोनों अपराध की दुनिया के दो ऐसे सितारे थे, जिनका नाम सुनते ही पुलिस की नींद उड़ जाती थी। लेकिन अब खबर है कि इन दोनों का रिश्ता टूट चुका है। एक समय साथ मिलकर हाई-प्रोफाइल अपराधों को अंजाम देने वाले ये गैंगस्टर अब अलग-अलग राहों पर चल पड़े हैं। आखिर क्या हुआ कि लॉरेंस और गोल्डी की जोड़ी टूट गई? क्या है इस दरार की असली वजह?

See also  9 साल का मासूम कर सकता है जादू-टोना ? लोहरदगा में पति-पत्नी के साथ बच्चे की भी हत्या

तीन महीने से बंद था ब्रिज, पानी का बहाव देखने पहुंचे लोग तो अचानक बह गया पुल, 30 पर्यटन तेज बहाव में बहे, 6 की मौत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों गैंगस्टर्स के कई सहयोगियों से पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने पाया है कि बिश्नोई और बराड़ ने साथ काम करना बंद कर दिया है।एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में कहा, ‘दोनों गैंगस्टर्स ने साथ काम नहीं करने का फैसला किया है। गोल्डी ने अजरबैजान में बैठे रोहित गोदारा के साथ काम शुरू किया है। वहीं, बिश्नोई अब कनाडा के नोनी राणा के साथ है। यह दरार और नए सिंडिकेट अब राज्यों की पुलिस की चिंता बढ़ा रहे हैं।’ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मुद्दे पर हाल ही में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने NIA के साथ बात की थी।
अखबार को सूत्रों ने बताया है कि पुलिस को पता चला है कि बीते कुछ महीनों से नोनी राणा अमेरिका से कॉल कर बिश्नोई के नाम पर वसूली कर रहा है। नोनी राणा हरियाणा के यमुनानगर के कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है।

See also  गैंगस्टर मयंक सिंह को भारत लाने का रास्ता साफ,अजरबैजान से इस दिन रांची लाया जाएगा अमन साहू का खास

नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
क्यों अलग हुए गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई
अखबार के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका में भाई अनमोल बिश्नोई का केस संभालने को लेकर लॉरेंस, गोल्डी और गोदारा से नाराज है। सूत्रों ने कहा, ‘केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि बराड़ और गोदारा ने जरूरी बेल बॉन्ड दाखिल करने में अनमोल की मदद नहीं की। अनमोल को बाद में रिहा कर दिया गया, लेकिन पैर में ब्रेसलेट ट्रैकर पहनाया गया है।’

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल
पुलिस और NIA इस नए घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं. हाल ही में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के पुलिस अधिकारियों ने एनआईए के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की. लेकिन सवाल ये है कि क्या लॉरेंस और गोल्डी की ये नई जोड़ियां पहले से ज्यादा खतरनाक साबित होंगी? या फिर ये आपसी फूट इनके साम्राज्य के अंत की शुरुआत है?

See also  गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now