मानगो निगम के वार्ड 33 का चुनाव स्थगित, प्रत्याशी का निधन, अभी सिर्फ मेयर का चुनाव होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2026

मानगो निगम के वार्ड 33 का चुनाव स्थगित, प्रत्याशी का निधन, अभी सिर्फ मेयर का चुनाव होगा

जमशेदपुरः मानगो नगर निगम के वार्ड 33 का पार्षद चुनाव स्थगित हो गया है। 23 फरवरी को वार्ड 33 में केवल मेयर पद के लिए मतदान किया जाएगा। मंगलवार को वार्ड के पार्षद प्रत्याशी शीतल कुमार का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया।

JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत
इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने सूचना देते हुए निर्वाचन आयोग से दिशानिर्देश मांगा। आयोग ने प्रावधानों का उल्लेख करते हुए पार्षद के लिए होने वाला मतदान स्थगित करने का सुझाव दिया। अब संबंधित आरओ मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 का चुनाव स्थगित करने से संबंधित आदेश जारी करेंगे। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद जरूरत के मुताबिक रिक्त बच गयी सीटों के बाद अलग से मतदान की तिथि तय की जायेगी।

See also  Breaking News: हफीजुल हसन की तबीयत की बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखने के लिए पहुंचे पारस अस्पताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now