बिहार में 50 हजार रिश्वत लेते जिला कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, विशेष निगरानी इकाई ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2026

डेस्कः मंगलवार को विशेष निगरानी की टीम ने बिहार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी और उसके ड्राइवर को 50 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

svu 17022026135951 1702f 1771316991 786

पाकिस्तानी हैंडलर को भागाने वाला अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार, मधुबनी में चला रहा था जाली नोटों का धंधा
दरअसल, निगरानी विभाग को एक परिवादी द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि हिमांशु कुमार, जो अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के पद पर तैनात हैं, खाद दुकान की जांच के नाम पर लाइसेंस रद्द करने का भय दिखाकर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि यह रकम उनके ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से ली जानी थी।

बिहार में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस,लागू हुआ UP मॉडल
शिकायत मिलने के बाद SVU ने मामले की गोपनीय जांच और सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तय योजना के अनुसार आज को कार्रवाई को अंजाम दिया।

See also  बिहार में मंत्री के काफिले की गाड़ी से मिला हथियार, मच गया हड़कंप, पुलिस ने एक को पकड़ा

रांची में मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर, बोनट पर युवक को घुमाने और मारपीट का आरोप
SVU की टीम ने जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन शुरू हुआ, मौके पर छापा मार दिया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अधिकारी रिश्वत की राशि अपने ड्राइवर के माध्यम से ले रहे थे, जिसे सबूतों के साथ जब्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now